गृह कर्ज हुआ और सस्ता; त्यौहारों के लिए इन दो बैंकों ने ब्याज में कटौती की

0

मुंबई, 2 नवंबर – सार्वजानिक क्षेत्र की अग्रणी बैंक ऑफ़ बड़ोदा ने शनिवार को रेपो रेट पर आधारित कर्ज के बैज दर में 0. 15% की कटौती की घोषणा की। अब गृह कर्ज के लिए 6. 85% दर से ब्याज लिया जाएगा। इस निर्णय पर एक नवंबर से अमल हो रहा है।
इस निर्णय से आगामी त्यौहारों में गृह कर्ज, वाहन कर्ज, शिक्षा कर्ज और व्यक्तिगत कर्ज लेना ग्राहकों के लिए फायदेमंद रहेगा। यह राय बैंक ऑफ़ बरोदा के महाप्रबंधक हर्षकुमार सोलंकी ने जाहिर की है। इससे पहले भी बैंक ने दशहरा में गृह और वाहन कर्ज में छूट देने की घोषणा की थी। रेपो दर पर आधारित ब्याज दर में कटौती करने से अब गृह कर्ज पर 6. 85%, वाहन कर्ज पर 7. 10% और शिक्षा कर्ज पर 6. 85% दर से ब्याज वसूला जाएगा।

सार्वजानिक क्षेत्र की यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने 30 लाख के गृह कर्ज पैर 10बीपीएस से कम किया है. महिला कर्जदारों को और छूट मिलेगी। इस तरह की कर्ज के लिए 5बीपीएस की छूट मिलेगी। 31 दिसंबर तक गृह कर्ज के लिए प्रक्रिया फीस कुछ नहीं ली जाएगी। इसके साथ ही यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया दवारा कर्ज लेने पर 10 हज़ार रुपए तक क़ानूनी और मूल्यांकन फीस माफ़ की जाएगी। कार और शिक्षा कर्ज के लिए प्रक्रिया फीस नहीं ली जाएगी।

बैंक ऑफ़ बड़ोदा के फीस में बढ़ोतरी
शनिवार से बैंक ऑफ़ बड़ोदा का ग्राहकों को सेविंग अकाउंट में हर महीने केवल तीन बार रकम जमा कर पाएंगे। चौथी बार रकम जमा करने के लिए 40 रुपए देना होगा। जनधन खाताधारकों को थोड़ी राहत मिली है। वह कितनी बार भी ,रकम जमा कर सकते है लेकिन निकालते वक़्त 100 रुपए का फीस देना होगा।

You might also like
Leave a comment