जवान आक्रामक…चीन ने LAC पर उड़ाया हेलिकॉप्टर, भारत ने मैदान में उतारे लड़ाकू विमान

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – दो दिन पहले उत्तरी सिक्किम में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच आमना-सामना हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के सदस्यों को मामूली चोटें आईं। इस दौरान भारतीय और चीनी सेना के जवान आक्रामक हो गए थे, जिसमें कुछ को मामूली चोटें आई थीं। हालांकि, बाद में स्थानीय स्तर पर बातचीत के बाद सैनिकों को हटा दिया गया था। अब चीन ने एक बार फिर चालबाजी दिखानी शुरू की है। लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा की ओर आ रहे चीनी हेलीकॉप्टरों को भारतीय वायुसेना ने खदेड़ दिया। माना जाता है कि चीनी की आक्रामकता का उद्देश्य है कि पाकिस्तान का समर्थन करने के साथ-साथ भारत के साथ एक नया मोर्चा खोलने की है। साथ ही कोरोना को लेकर लग रहे आरोपों से दुनिया का ध्यान भटकाने की है।

सीमा पर तनाव : सूत्र के मुताबिक, चीनी हेलीकॉप्टर लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के बिल्कुल पास उड़ रहे थे। चीनी हेलीकॉप्टर की इस मूवमेंट को रोकने के लिए भारत के वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने इलाके में गश्त लगाई। इसके बाद 150 से अधिक चीनी सेना के सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की थी। इसकी जानकारी सरकार द्वारा दी गई थी। हालांकि, यह पहला मौका नहीं, जब चीन की सेना ने भारतीय सेना के साथ एलएसी पर भिड़ने की कोशिश की हो। डोकलाम विवाद के बाद पहली बार दोनों देशों के सेनाओं के बीच इतना तनाव देखा जा रहा है। चीन की किसी भी हरकत का जवाब देने के लिए भारतीय सेना भी सतर्क है।

You might also like
Leave a comment