संवाददाता, पुणे। सेना में भर्ती के नाम पर युवाओं के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी किये जाने का मामला पुणे में सामने आया है। इस बारे में बिबवेवाड़ी पुलिस ने योगेश दत्तू गायकवाड़ निवासी किशोरे, कन्नड़, औरंगाबाद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसके खिलाफ वैष्णवी पुरुषोत्तम वाघमारे नामक 21 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी ने खुद को सेना में नौकरी करने की बात कहकर शिकायतकर्ता के साथ शादी करने और उसके भाई को सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लाख रुपए ऐंठने की जानकारी भी सामने आयी है।
Similar News
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी योगेश ने खुद को सेना में कार्यरत रहने की जानकारी देकर फर्जी पहचान पत्र दिखाकर युवती और उसकी मां का यकीन हासिल किया। उसके झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने उसके साथ शादी भी कर ली। इसके बाद उसने शिकायकर्ता के भाई को सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर दो लाख रुपये लिए। इसके अलावा उसके गांव के अन्य लड़कों को भी इसी तरह से झांसा देकर उन्हें भी सेब में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और उनसे 50 से 60 लाख रुपए ऐंठे। यही नहीं उन्हें सिलेक्शन का फर्जी लेटर भी दिया। जब यह नियुक्ति पत्र फर्जी रहने की बात पता चली तो खुद को ठगा पाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी योगेश के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
You might also like