जर्मनी, पुर्तगाल और नीदरलैंड से चिकित्सा सहायता की टीम पहुंची भारत

0

नई दिल्ली – कोरोना वायरस की इस वैश्विक महामारी ने विश्व में भारत सहित अन्य कई देशो की अर्थव्यवस्था को हिलाकर रख दिया है। देश में फ़िलहाल covid-19 के नए मामलो में गिरावट जरूर दर्ज हुई हैं लेकिन, covid-19 से होने वाली मौतों का आंकड़ा हर रोज 4000 को पार करते जा रहा हैं। इस बुरे वक्त में भारत की मदद करने के लिए देश के नागरिको सहित कई मित्र विदेशी देश भी सामने आये।

हालही में जर्मनी, नीदरलैंड और पुर्तगाल से चिकित्सा सहायता भारत पहुंचे है। जर्मनी से 223 वेंटिलेटर, रेमडेसिविर की 25,000 वाइल और अन्य मेडिकल उपकरण, नीदरलैंड से रेमडेसिविर की 30,000 वाइल और पुर्तगाल से रेमडेसिविर की 5,500 वाइल दिल्ली आई। विदेश से मिली इस चिकित्सा उपकरणों से भारत में कई जरूरतमंद covid-19 से पीड़ित मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल पाएंगी। जिसके चलते लोगों को अपने प्रिय स्वजनों को कोरोना की वजह से खोना नहीं पड़ेगा।

You might also like
Leave a comment