नागपुर : भाजपा के गढ़ में लगाई सेंध; फडणवीस के किले पर कांग्रेस के अभिजीत वंजारी ने जीत का परचम लहराया 

0
 

नागपुर, 4 दिसंबर 

विधान परिषद् के नागपुर स्नातक सीट पर काउंटिंग के पांचवें राउंड में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है।  नागपुर भाजपा का गढ़ और विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस का किला माना जाता रहा है।  लेकिन कांग्रेस ने इस किले में सुराग करके जोरदार झटका दिया हैं।  महाविकास आघाडी के उम्मीदवार अभिजीत वंजारी विजयी हो गए है।

वंजारी ने  पहले राउंड से ही बढ़त बना ली थी।  भाजपा के संदीप जोशी दूसरे स्थान पर थे। उनकी यह बढ़त बरक़रार रही और भाजपा के उम्मीदवार जोशी को भारी वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है।

नागपुर स्नातक सीट को लेकर आज हुई काउंटिंग के पांचवें राउंड के आखिर में 1 लाख 33 हज़ार 53 वोटों की काउंटिंग पूरी हुई।  लेकिन पसंद क्रम के लिए जरुरी 60 हज़ार 747 का कोटा कोई भी उम्मीदवार पूरा नहीं कर पाया। अभिजीत गोविंदराव वंजारी को कुल 55 हज़ार 947, संदीप जोशी को 41 हज़ार 540 वोट, अतुल खोब्रागडे को 8 हज़ार 499, नीतेश कराले को 6 हज़ार 889 वोट मिले।  विजय के  लिए निश्चित किये गए वोटों का कोटा पूरा नहीं होने की वजह से काउंटिंग का दूसरा राउंड शुरू किया गया।
इसके अनुसार कांग्रेस के वंजारी को विजयी घोषित किया गया है।  सुबह 9. 30 बजे वह जीत का सर्टिफिकेट लेने काउंटिंग सेंटर जाएंगे।  कोरोना में ज्यादा उम्मीद नहीं होने के बावजूद 6 जिलों में 64% मतदान हुआ।  खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से शानदार रिस्पांस मिला।  गुरुवार की दोपहर से काउंटिंग की शुरुआत हुई थी।
You might also like
Leave a comment