बैलेंस बिगड़ते ही बीच समंदर में गिरी निया शर्मा! Video Viral
मुंबई : ऑनलाइन टीम – निया शर्मा टेलीविज़न दुनिया का जाना-माना चेहरा हैं। साथ ही, सोशल मीडिया पर उनके लाखों प्रशंसक हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं जिसके लिए वह चर्चा में भी रहती हैं। हालही में वह ‘जमाई राजा 2.0’ में नजर आई थी। इन दिनों निया का वीडियो सेाशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियों में बना हुआ है।
दरअसल, निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में निया समंदर में फ्लाइंग बोर्ड का मजा लेती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में शुरू में तो वह काफी शानदार तरीके से फ्लाइंग बोर्ड पर सर्फ करती नजर आती हैं लेकिन जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है वैसे-वैसे निया शर्मा का संतुलन बिगड़ने लगता है और वह पानी में जा गिरती हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए निया ने कैप्शन में लिखा, ‘महान गिरावटों को भी एन्जॉय कीजिए।’ निया के इस वीडियो को अबतक 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।