बीएमसी की बड़ी लापरवाही सामने आई…शवों के बीच हो रहा कोरोना मरीजों का इलाज, वीडियो वायरल

0

मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाईन – देश में कोरोना मरीजों के मामलों में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज मुंबई में हैं। इस बीच, एक वीडियो वायरल हुआ है। मुंबई के सायन अस्पताल का यह वीडियो विचलित कर रही है। अस्पताल के वॉर्ड में कई मरीज बेड पर लेटे हैं। मरीजों के बीच में काले प्लास्टिक के बैगों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के शव भी वॉर्ड के बेडों पर रखे हैं। कुछ शवों को कपड़ों से तो कुछ कंबल से ढका गया है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लापरवाही को लेकर लोग तीखी प्रतिक्रिया कर रहे हैं। अस्पताल के डीन ने स्वीकार किया है कि यह वीडियो उन्हीं के अस्पताल का है। रिश्तेदार शवों को ले जाने के लिए नहीं आ रहे हैं, इसलिए हमने उन्हें वहां रखा था।

इन्होंने कहा-बहुत ही शर्मनाक

– बीजेपी नेता नीतीश राणे ने भी वीडियो ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ‘सायन अस्पताल में शवों के साथ मरीज भी सो रहे हैं। यह अति है। यह कैसे प्रशासन है। बहुत ही शर्मनाक बात है।

– नीतीश राणे ने कहा, ‘इस जवाब के बाद मुंबईवासी बीएमसी से क्या उम्मीद कर सकते हैं? निजी अस्पताल मरीजों को भर्ती नहीं कर रहे हैं और सरकारी अस्पतालों में हालात ऐसे हैं। क्या यह मेडिकल इमरजेंसी है!

You might also like
Leave a comment