त्यौहार के सीजन में आम लोगों को राहत ! दाल की कीमत कम होने की संभावना ; मोदी सरकार का बड़ा निर्णय

0

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर – देश फ़िलहाल कोरोना संकट का सामना कर रहा है। इस दौरान कई चीजें महंगी हो गई है जिसका असर आम लोगों पर हो रहा है। लेकिन अब त्यौहार के समय में आम लोगों को राहत मिलेगी। दाल की कीमत कम होने की संभावना है। मोदी सरकार ने इसे लेकर ठोस निर्णय लिया है। कई बार त्यौहारों में दाल महंगी रहती है। लेकिन अब सरकार ने इस बात को गंभीरता से लिया है। दाल की आयात करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

केंद्र सरकार करीब पांच लाख टन दाल का आयात करेगी। डायरेक्टर जनरल ऑफ़ फॉरेन ट्रेड यानी डीजीएफटी ने 2020-21 के लिए उड़द और तूर दाल के आयात का कोटा सूची जारी किया है। सरकार ने चार लाख टन तूर दाल का आयात करने को मंजूरी दी है। इसके साथ ही डेढ़ लाख टन उड़द दाल आयात करने को मंजूरी दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार व्यापारियों को 15 नवंबर तक 4 लाख टन तूर दाल आयात करना होगा। इसके लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है।

80 से 90 रुपए किलो मिलने वाला तूर दाल अब 20 से 25 रुपए महंगा
जानकारों से मिली जानकारी के अनुसार अधिक बारिश होने का परिणाम तूर दाल की फसल पर हुआ है। इस वजह से उत्पादन 10% कम हुआ है। तूर और उड़द दाल की कीमत पहले से ही बढ़ी हुई है। एक महीने पहले तक 80 से 90 रुपए किलो मिलने वाला तूर दाल अब 20 से 25 रुपए महंगा हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार सरकार ने पिछले वर्ष अक्टूबर 2019 तक 18. 5 लाख टन दाल बाहर से ख़रीदा था। जबकि 2018-19 में 25. 3 लाख टन दाल आयात किया था।

दाल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
पोषक तत्वों का भंडार दाल में होता है। बड़े पैमाने पर दाल में कैल्सियम, फॉस्फोरस , आयरन, प्रोटीन, करोबोहाइड्रेट्स और मैग्नेशियम होता है । दाल में मौजद पोषक तत्वों के कारण डब्लूएचओ ने डायबिटीज़ और हार्ट डिजीज के लिए इसे फायदेमंद माना है। बीमारी में दाल खाने की सलाह दी जाती है। दाल प्रोटीन का मुख्य स्रोत है। दाल में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इससे कैंसर जैसे जानलेवा बीमारी से खुद को बचाने में मदद मिलती है।

You might also like
Leave a comment