Pune Minor Girl Rape Case | जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग लड़की से बलात्कार, चाकन परिसर की घटना

0

पुणे : पुलिसनामा ऑनलाइन – Pune Minor Girl Rape Case | जान से मारने की धमकी देकर पिछले छह महीने से 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से रेप करने की चौकाने वाली घटना सामने आई है। पीड़ित लड़की के गर्भवती होने पर यह घटना प्रकाश में आया। यह घटना खेड़ तालुका के एक गांव में मार्च 2022 से 12 सितंबर 2022 के बीच हुई है। (Pune Minor Girl Rape Case)

 

इस मामले में चिका भिका वाघमारे (संभावित उम्र 30 से 35) के खिलाफ चाकन पुलिस स्टेशन में धारा 376(2)(I), 376 (2)(N), 506, पॉक्सो कानून के तहत (POCSO Act) केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पीड़ित लड़की की मां ने सोमवार 12 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की जब घर में अकेले थी । आरोपी ने उसके घर जाकर उसके साथ बलात्कार किया।
इसके बाद इस घटना का जिक्र किसी से करने पर जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद लड़की को फोन कर अलग अलग जगह बुलाकर उसके साथ बार बार बलात्कार किया।
फिलहाल पीड़ित लड़की पांच महीने की गर्भवती होने पर यह मामला सामने आया है।
मामले की जांच चाकन पुलिस कर रही है।

 

Web Title :- Pune Minor Girl Rape Case | Minor girl assaulted by threatening to kill, incident in Chakan area

 

इसे भी पढ़ें

 

Pune Water Supply | पुणे के इन भागों में गुरुवार को वाटर सप्लाई नहीं होगी

 

Pune Crime | अश्लील वीडियो दिखाकर बाग में खेल रही स्कूली छात्रा से छेड़छाड़

 

Rape In Pune | 19 वर्षीय युवती से बलात्कार करने वाला सौतेले मामा गिरफ्तार

You might also like
Leave a comment