पुणे : कोंढवा में शातिर अपराधी के घर में घुसकर हमलावरों ने कोयते से वार कर की हत्या

0

पुणे : ऑनलाइन टीम – पुणे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शातिर अपराधी के घर में घुसकर हमलवारों कोयते से वार कर उसकी हत्या कर दी। यह घटना कोंढवा में घटी। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। मृतक का नाम घनश्याम उर्फ पप्पू पडवळ (कोंढवा) है। इस मामले की शिकायत कोंढवा पुलिस थाने में दर्ज़ की जा रही है।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, पप्पू पडवळ एक शातिर अपराधी था। वह पहले कार चालक था। उस पर एक गिरोह ने हमला किया था। जिसके बाद विवाद बढ़ा था। वह वर्तमान में ब्याज देने के व्यवसाय करता था। पप्पू कोंढवा परिसर में रहता था। उसपर अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर कोयते से वार कर उसकी हत्या कर दी। कोंढवा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You might also like
Leave a comment