Pune News : कोथरूड में 31 साल की प्रीति ने IT इंजिनियर पति दीपक को भेजा SORRY मैसेज, घर आते ही देखी पत्नी की लाश, परिजनों को हत्या का शक

0

पुणे : ऑनलाइन टीम – कोथरुड इलाके में 31 साल की महिला द्वारा गले में रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। हालांकि, रिश्तेदारों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि एक हत्या है। जिसके बाद अब तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं किया गया है। मृतक का नाम प्रीति दीपक काकडे (31, कोथरुड) है। मामला कोथरुड पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रीति और उनके पति कोथरुड में भीमसेन उद्यान के पास रहते है। दीपक एक आयटी इंजनियर है। उनकी एक पांच साल की बेटी है। प्रीति एक गृहिणी हैं।

जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच घरेलू विवाद थे। कहा जा रहा है कि प्रीति ने इसकी के चलते आत्महत्या कर ली। इस बीच उसने अपने पति को “सॉरी” मैसेज लिखा। यह मैसेज देखकर पति दीपक फ़ौरन घर आये। दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा न खोलने पर दीपक ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर प्रीति का शव पड़ा था। शव रस्सी से टूटकर नीचे गिरा था। कोथरुड पुलिस को जानकारी मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचे। शव को परिक्षण के लिए ससून अस्पताल भेज दिया गया। इधर प्रीति के परिजनों ने इस आत्महत्या पर संदेह जताया है। वह इसे हत्या मान रहे है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You might also like
Leave a comment