अघोरी कृत्य ! 7 साल की लड़की की हत्या कर लीवर बाहर निकाल लिया, बलात्कार का प्रयास

0

लखनऊ, 17 नवंबर – उत्तर प्रदेश में 7 साल की लड़की का शव मिला है जिसका लीवर बाहर निकालने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने लड़की के साथ बलात्कार होने की संभावना जताई है। बताया जाता है कि गांव के एक दम्पति ने लड़की की हत्या की साजिश रची थी। इसके लिए उन्होंने लड़की के घर के बगल में रहने वाले दो लोगों को एक हज़ार रुपए दिया था।
शनिवार की रात दोनों ने लड़की का अपहरण कर लिया। शराब के नशे में दोनों ने लड़की के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया और इसके बाद उसकी हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने दी है। लड़की की हत्या करने के बाद उसका लीवर बाहर निकाल लिया गया और पूजा विधि करने के लिए दंपत्ति को सौंप दिया।

रविवार की सुबह लड़की का शव गांव में मिलने के बाद यह घटना सामने आई। शरीर के कई अंग निकाल लिए जाने की आशंका पुलिस ने जाहिर की है। इस मामले में सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण का पता लगाने के लिए कई टीमें तैयार की गई थी। संदेह के आधार पर लड़की के घर के बगल में रहने वाले अंकुर और बीरन को कब्जे में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने घटना में शामिल होने की बात कबूल की। उन्होंने बताया कि अंकुर के चाचा परशुराम ने हमें पैसे दिए थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों ने लड़की के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। इसके बाद उसका लीवर निकाल लिया गया और परशुराम को सौंप दिया गया। परशुराम की 1999 में शादी हुई थी। लेकिन बच्चे नहीं होने से वह निराश था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आरोपियों के खिलाड़ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। साथ ही पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपए की मदद देने की घोषणा की है।

You might also like
Leave a comment