तड़के आवाज करता है इसलिए मुर्गे के खिलाफ पुलिस में शिकायत

0

पुणे : समाचार ऑनलाईन – मुर्गा तड़के के समय आवाज करता है इस बात से परेशान एक पुणेवासी महिला ने मुर्गे के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दी है। यह शिकायत देखकर तो पुलिस भी चक्रा गई है।

समर्थ पुलिस थाने की सीमा में रहनेवाली एक महिला ने थाने में शिकायत अर्जी दी है जिसमें रोज तड़के साढ़े चार बजे मुर्गे की आवाज आती है। आवाज से नींद टूट जाती है। इसलिए मुर्गे पर कार्रवाई की जाए। अर्जी पर महिला ने अपना नाम नहीं लिखा है। मुर्गे पर कार्रवाई करने की मांग करनेवाली अर्जी देख पुलिस भी चक्रा गई है। हालांकि प्राणी यह विषय पुलिस के नहीं बल्कि महानगरपालिका के कार्यक्षेत्र में आता है ऐसा पुलिस ने कहा है। इसलिए अब महानगरपालिका प्रशासन इस पर क्या कार्यवाही करता है यह देखना उत्सुकता का होगा।

You might also like
Leave a comment