मास्क नहीं पहनने पर इस मुस्लिम देश में दी जाएगी ‘दुनिया की सबसे कड़ी सजा’

0

कतर : समाचार ऑनलाइन – कतर में अब सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर दुनिया की सबसे कड़ी सजा मिलेगी और लोगों को तीन साल तक के लिए जेल भेजा जा सकेगा। इसके साथ-साथ 41.7 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। हालांकि, अपनी गाड़ी में अकेले ड्राइव करने वालों को मास्क पहनने की अनिवार्यता से छूट दी गई है। नए नियम लागू होने से पहले पुलिस लोगों को इसके बारे में जानकारी दे रही है। बता दें कि अब तक दुनिया के करीब 50 देशों में मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है। कतर के अधिकारियों का मानना है कि देश में संक्रमण दर बढ़ने के पीछे रजमान के महीने में लोगों का जमा होना वजह हो सकती है। साथ खाने के लिए लोग रमजान के महीने में एकजुट होते हैं।

ऐसी है वहां संक्रमण की स्थिति : कतर में कोरोना वायरस बेहद तेजी से फैल रहा है। संक्रमण की दर दुनिया में सबसे अधिक हो चुकी है। यहां की आबादी करीब 27 लाख है, जबकि यहां 30 हजार से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। अब तक यहां करीब 15 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई है।

यहां भी कड़ी सजा का प्रावधान : अफ्रीकी देश चॉड में मास्क नहीं पहनने पर 15 दिन की जेल की सजा हो सकती है। वहीं, मोरक्को में सार्वजनिक जगह पर मास्क नहीं पहनने पर तीन महीने की जेल की सजा तय की गई है।

You might also like
Leave a comment