कर्नाटक में 31 मई तक तक 4 राज्य के लोगों को एंट्री नहीं, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे आप

0

बेंगलुरु : समाचार ऑनलाइन – लॉकडाउन 4.0 के बीच कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और तमिलनाडु के लोगों को 31 मई तक कर्नाटक में आने की अनुमति नहीं होगी।

अपने लोगों को राहत : मुख्यमंत्री ने बताया कि अंतर-राज्यीय परिवहन को मंजूरी नहीं दी जाएगी, केवल आपात स्थितियों में ही इसकी अनुमति होगी। इसी प्रकार से ऑटो और टैक्सियों को भी चलाने की अनुमति दी गई है, लेकिन उसमें चालक को मिला कर केवल तीन ही लोग यात्रा कर सकेंगे। बड़ी कैब में चालक सहित चार लोग यात्रा कर सकते हैं।

सीएम येदियुरप्पा ने कहा, ‘कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन होगा, जबकि दूसरे इलाकों में आर्थिक गतिविधियों की अनुमति रहेगी। होम क्वारंटीन को मजबूत बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि सैलून खोलने की इजाजत दी गई है। पार्क सुबह सात बजे से नौ बजे तक और शाम पांच बजे से शाम सात बजे तक खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि शॉपिंग मॉल और सिनेमा हॉल को छोड़ कर शेष सभी दुकानें खोली जा सकती हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि रात का कर्फ्यू शाम 7 से सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा और रविवार को पूरा लॉकडाउन रहेगा।

You might also like
Leave a comment