सुनसान सड़क पर 2 लड़कियों का रेप, पुलिस ने कहा- लॉकडाउन में क्यों निकली बाहर, निकालो पहले इतने रुपए

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – पूरी दुनिया इन दिनों कोरोना महामारी से जूझ रही है। ऐसे में एक रेप का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल इन दिनों आधी दुनिया में लॉकडाउन लागु है। रूस में भी कोरोना के कारण लॉकडाउन है। इस बीच लॉकडाउन के दौरान दो लड़कियों अपने साथ हुए रेप और लूटपाट की शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंची। लेकिन, हद तो ये हो गई कि पुलिस ने दोनों लड़कियों को ही लॉकडाउन के नियम तोड़ने का दोषी बताकर फाइन ठोंक दिया। मामला सामने आने के बाद लोग पुलिस स्टेशन के कार्रवाई से हैरान है।

क्या है पूरा मामला –
ये पूरा मामला 20 अप्रैल का ही है। लेकिन हाल ही में ये खबर मीडिया में आई। एक अख़बार में छपी खबर के मुताबिक, साइबेरिया के क्रास्नोयार्स्क शहर में रहने वाली दो युवतियों, जिनकी उम्र 17 और 18 साल है। उनके साथ दुष्कर्म और लूटपाट हुई। ये घटना तब हुई जब ये लड़कियां, जो आपस में गहरी दोस्त हैं, मिलने के लिए घर से निकली थीं। लॉकडाउन की वजह से गली सुनसान थी। तभी एक शख्स ने उन्हें पकड़ लिया। इसमें से एक लड़की के साथ रेप किया गया, जबकि दूसरी को भी सेक्सुअली अटैक किया गया। साथ ही उनके मोबाइल और गहने लूट लिए गए।

घटना के बाद दोनों लड़कियां क्रास्नोयार्स्क पुलिस स्टेशन पहुंची। दोनों वहां अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया। पुलिस ने दोनों की शिकायत दर्ज की। कंप्लेन के आधार पर पुलिस ने 55 साल जे एक शख्स को अरेस्ट किया, जिसके पास से दोनों लड़कियों से लूटी गई चीजें बरामद की गई। लेकिन, हैरानी की बात ये है कि रेप जैसे अपराध का शिकार हुई इन लड़कियों से पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने का क्राइम करने के लिए 6 हजार रुपए फाइन जमा किया। पुलिस ने पीड़िता से कहा कि रूस में लॉकडाउन में सिर्फ जरुरी काम से ही बाहर निकलने की परमिशन है।

ऐसे में पुलिस ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में उनपर फाइन लगाया। हालांकि, इस फाइन के बाद लड़कियों के परिवार वालों ने इसका जमकर विरोध किया। जिसके बाद उच्च अधिकारियों ने पुलिस को पैसे वापस करने का निर्देश दे दिए है।

You might also like
Leave a comment