ये क्या! बिहार में राबड़ी देवी ने शेयर किया वीडियो तो मच गया बवाल, आरजेडी-जेडीयू आमने-सामने

0

पटना : समाचार ऑनलाइन – कोरोना संकट के बिच बिहार में राबड़ी देवी के द्वारा एक वीडियो शेयर करने से बवाल मच गया। जिसके बाद बिहार के दो बड़े राजनितिक दल आमने-सामने हो गए है। दरअसल बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बाहर रहने वाले मजदूरों की बदहाली दिखाई गई है। वीडियो में बिहार के प्रवासी मजदूरों के दुखों को दिखाया गया है। इस गाने में पलायन का दर्द, भूख से तड़पती हकीकत और किसानों की वो व्यथा है, जिसमें वह अन्न तो उपजाता है, लेकिन उसके घर में अनाज का एक दाना तक नहीं होता है।

जिसके बाद सियासी बवाल शुरू हो गया है। राबड़ी देवी के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए जेडीयू के प्रवक्त राजीव रंजन ने कहा कि पलायन और बिहार में फैक्ट्री न लगने का जिम्मेदार कांग्रेस और आरजेडी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि साल 1950 से कांग्रेस की नीतियों के कारण पलायन की समस्या बनी हुई है। इसके बाद 1992 में कांग्रेस ने नियम बदले तब तक लालू की सरकार आ गई, बचे-खुचे लोग लालू सरकार में बिहार से पलायित हो गए।

जिसके बाद आरजेडी नेता विजय प्रकाश ने एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार सरकार जालिम और बेदर्द है। अपनी नाकामियों को आरजेडी और कांग्रेस पर थोप रही। हमने काम नहीं किया था तो जनता ने हटा दिया. पिछले 15 सालों में एनडीए ने क्या किया ये बताए? एनडीए की सरकार पूरी तरह फेल है।

You might also like
Leave a comment