पुणे से 20 हजार लोगों को कराया जायेगा शिफ्ट! लॉकडाउन का नहीं कर रहे पालन, स्थिति गंभीर

0

पुणे : पोलिसनामा ऑनलाइन – कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। देश-विदेशों में हर दिन हजारों की संख्या में मौत हो रही है। अमेरिका में मौत का आकड़ा 60 हजार के करीब पहुंच गया है। बात करें भारत की तो यहां कोरोना से अब तक 940 लोगों को जान जा चुकी है। 29,689 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जिसमें 7,181 लोग ठीक भी हो चुके है। इस बीच पुणे से एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल देश में कोरोना संक्रमण से उबरने का अनुपात जहां बढ़ रहा है वहीं पुणे की हालत सबसे खराब है।

लोग यहां लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे है। पुणे में 5 इलाके हॉटस्पॉट हैं। भवनी पेठ, कस्बा पेठ, ढोले पाटिल रोड़, यरवड़ा और घोले रोड़। इन इलाकों में 70 हजार झुग्गिया हैं। जिसमें बहुत कम जगह में बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। लोगों के घर छोटे हैं, सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में इनमें से 20 हजार लोगों को दूसरे स्थान पर कुछ समय के लिए शिफ्ट करने की तैयारी है। इन्हें आस-पास के स्कूलों में, म्यूनिशिपल के खाली मकानों में, गोदामो में , मंगल कार्यालय मे रखा जाएगा। इन्हें वहीं पर खाना-पीना और दूसरी चीजें मिलेंगी। लोगों को शिफ्ट करना भी इतना आसान नहीं होगा। क्योंकि लोग आराम से अपना घर छोड़कर जाने के लिए तैयार नहीं होंगे। फिर उन्हें जहां पर शिफ्ट किया जाना है, उस स्थान पर खाने-पीने से लेकर जो दूसरी बेसिक चीजें होती हैं, उनका इंतजाम करना भी बड़ी चुनौती है।

कोरोना के बढ़ रहे मामलों के कारण पुणे को रेड जोन में रखा गया है। पुणे शहर को दो हिस्सों में बांटा जाए तो एक पुणे शहर और दूसरा पुणे जिला। मंगलवार सुबह तक के आंकड़ो के अनुसार पुणे शहर में कोरोना के 1217 मरीज हैं और पूरे जिले में 1348 मरीज हैं। इतना ही नहीं पुणे में अभी तक 75 लोगों की मौत कोरोना के कारण हो चुकी है। कोरोना के मामले महाराष्ट्र सबसे आगे है। यहां अब तक 369 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि मरीजों की संख्या 8590 है। महाराष्ट्र के पुणे जिला के हालात गंभीर बने हुए हैं।

You might also like
Leave a comment