मंत्रालय, स्वारगेट, कोल्हापुर, अलिबाग के लिए 50 शिवशाही; ठाणे से 38 जबकि कल्याण से 12 बसें चलेगी

0

ठाणे, 17 अक्टूबर – सरकार दवारा एसटी परिवहन सेवा शुरू करने के बाद अब शिवशाही भी सड़क पर दौड़ेगी। इसके अनुसार ठाणे, बोरिवली, कल्याण से बोरिवली, मंत्रालय, स्वारगेट, कोल्हापुर और अलिबाग इन मार्गों पर एसी शिवशाही सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत ठाणे-1 डिपो से 22, ठाणे-2 डिपो से 16, जबकि कल्याण डिपो से 12 बसें चलेगी। यह जानकारी एसटी महामंडल ने दी है। इस मार्ग पर यात्री आराम से यात्रा कर सकते है।

कोरोना के प्रादुर्भाव को ,रोकने के लिए किये गए लॉकडाउन के कारण सार्वजानिक परिवहन पर ब्रेक लगा हुआ था। इसका असर प्राइवेट व सरकारी क्षेत्र की यात्री परिवहन व्यवस्था पर हुआ. बस सेवा को इससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। एसटी महामंडल को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है । कामगारों का वेतन तक बकाया था। लॉकडाउन में छूट दिए जाने के बाद आर्थिक पहिये को गति देने के लिए विभिन्न बिज़नेस और परिवहन सेवा को सरकार ने परमिशन दी। इसके तहत अब एसी शिवशाही बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। उपरोक्त मार्गों मार्गो पर शिवशाही दौड़ेगी।

You might also like
Leave a comment