अर्णब गोस्वामी गिरफ़्तारी : महाराष्ट्र में आपातकाल जैसी स्थिति; भाजपा नेताओं का ठाकरे सरकार पर हमला

0

मुंबई, 4 नवंबर – रिपब्लिक टीवी से संपादक अर्णब गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्वय नाईक आत्महत्या मामले में रायगढ़ पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने अर्णब को उसके वरली के घर से गिरफ्तार किया है। 2018 में इंटीरियर डिज़ाइनरअन्वय नाईक की आत्महत्या मामले में अर्णब पर यह कार्रवाई की गई है। दोपहर में उन्हें अलीबाग कोर्ट में पेश किया जाएगा। लेकिन इस पुरे मामले को लेकर भाजपा ने ठाकरे सरकार पर जमकर हमला बोला है।

इस कार्रवाई को लेकर भाजपा के अलग -अलग नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से देश में आपातकाल की स्थिति की बात सुप्रिया सुले ने कही थी। यह आपातकाल फ़िलहाल ठाकरे सरकार के कामकाज से शुरू है। अर्णब गोस्वामी की गिरफ़्तारी लोकतंत्र पर कलंक की तरह है। अब आगे से आघाडी सरकार लोकतंत्र पर भाषण नहीं दे।

एक मामले में राज्य सरकार ने पत्रकार राहुल कुलकर्णी को गिरफ्तार किया है। सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर बोलने वालों पर करवाई हो रही है। अब सरकार से सीधा सवाल पूछने वाले संपादक को गिरफ्तार किया गया है। वाह रे वाह लोकतांत्रिक सरकार ! कांग्रेस का साथ पाकर बिगड़ गई है ठाकरे सरकार। यह क्या आपका लोकतंत है ? दुर्भाग्यपूर्ण, लोकतंत्र के लिए आज काला दिन. क्या महाराष्ट्र आपातकाल की राह पर है ? यह सवाल भाजपा नेता आशीष शेलार ने पूछा है।

इस मामले में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, मुंबई में पत्रकारिता पर हमला हुआ यह निंदनीय है। आपातकाल जैसी महाराष्ट्र सरकार की कार्रवाई है। हम इसका निषेध करते है। रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्णब गोस्वामी को आज रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सुबह 5 बजे मुंबई पुलिस के सीआईयू प्रमुख सचिन वाजे की टीम के साथ रायगढ़ की पुलिस वरली स्थित अर्णब के घर पहुंची. डेढ़ घंटे तक बहस करने के बाद पुलिस ने अर्णब को गिरफ्तार कर लिया। आज अलीबाग कोर्ट में अर्णब को पेश किया जाएगा।

You might also like
Leave a comment