अश्लील वीडियो के जरिये पैसे कमाने वाला गिरफ्तार

0

मुंबई, 31 अक्टूबर – अच्छी नौकरी लगाने का झांसा देकर कई महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाने का वीडियो एक पोर्न साइट पर अपलोड कर इसके जरिये पैसे कमाने वाला आरोपी बोइसर के स्थानीय क्राइम ब्रांच के हाथ लग गया है।

इस आरोपी का नाम मिलिंद अनिल झाड़े है। उसने अपना गुनाह कबूल लिया है। आरोपी झाड़े मुंबई में बस ड्राइवर के रूप में काम करता है। पिछले साल नवंबर में उसने एक अश्लील वीडियो साइट शिव वैशाली नाम से ओपन किया था। इस पर उसने कई वीडियो डाले थे। बताया जाता है कि इसके जरिये उसने सैकडों डॉलर की कमाई की थी। पैसे कमाने के लिए वह महिलाओं को नौकरी लगाने का झांसा देकर महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाता था। जब महिलाओं के परिवार को उसके साथ शारीरिक शोषण होने का अहसास हुआ तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित लड़कियों में एक पिज्जा स्टोर में काम करती है। झाड़े ने उसे अच्छी नौकरी लगाने का लालच दिया था। पुलिस ने बताया कि वह उसकी रिलेटिव है। इस मामले में विक्रमगढ़ और वालीव पुलिस स्टेशन में बलात्कार का एक-एक मामला दर्ज है।

नवंबर 2019 से जून 2020 की अवधि में झाड़े ने एक 30 वर्षीय महिला के साथ कई बार बलात्कार किया। इस महिला ने सितंबर में वालीव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी झाड़े लगातार अपने काम के लिए जगह बदलता रहता था इसलिए वह पुलिस के हाथ नहीं लग पा रहा था। गुरुवार को स्थानीय क्राइम ब्रांच के अधिकारी को जानकारी मिली कि आरोपी पचमाड में अपने घर आया है। वहां पहुंचकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे विक्रमगढ़ पुलिस को सौंप दिया गया।

You might also like
Leave a comment