सुविधा…भूमिपूजन से पहले रामलला के दर्शन का समय एक घंटा और बढ़ा

0

अयोध्या. ऑनलाइन टीम – राम मंदिर निर्माण की हलचलों की बीच यहां श्रद्धालुओं की उपस्थिति भी बढ़ गई है, जिसके कारण अयोध्या में भक्तों भीड़ देखी जा रही है। इसे देखते हुए भगवान रामलला की दर्शन अवधि में बदलाव किया गया है। यहां पर दर्शन का समय एक घंटा के लिए बढ़ाया गया है। अब प्रथम पाली में रामलला के दर्शन सुबह 7 बजे से 12 बजे तक हो सकेंगे। यहां पर विश्राम के बाद दूसरी पाली में दो बजे से छह बजे तक दर्शन होते हैं। पहले प्रथम पाली में 7 बजे से 11 बजे तक दर्शन होते थे।

अभी सिर्फ पांच दिन हो पा रहे दर्शन : कोरोना काल में जिला प्रशासन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए आने वाले श्रद्धालुओं को रामलला का दर्शन करवा रही है। राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण शनिवार व रविवार को लॉक डाउन के दिन केवल स्थानीय लोग ही रामलला का दर्शन करते हैं। यहां पर बाहर से आने वालों के लिए सिर्फ पांच दिन ही दर्शन सुलभ हो पाता है। इसी कारण पांच दिन काफी भीड़ होती है। पांच दिन तक बढ़ती भीड़ के कारण रामलला की दर्शन अवधि में बदलाव किया गया है।

दर्शन के लिए बढ़ाया गया यह समय अग्रिम आदेश तक लागू रहेगा। अयोध्या के नगर आयुक्त नीरज शुक्ल ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप अयोध्या को साजने और संवारने का काम बहुत तेज गति से हो रहा है। नया घाट पर बने रेलवे पुल पर खूबसूरत पेंटिंग शुरू हो गई है। जिस प्रकार से दीपोत्सव में अयोध्या को सजाया गया था, उससे भी ज्यादा निखारने का काम चल रहा है।

You might also like
Leave a comment