सरकारी आवास दिलाने के बहाने ग्राम विकास अधिकारी ने महिला का यौन शोषण किया, गैंगरेप में उसका साथी भी शामिल

0

भदोही. ऑनलाइन टीम – उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद के अभोली विकास खण्ड में तैनात एक ग्राम विकास अधिकारी और उसके एक साथी पर एक महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि सरकारी आवास दिलाने का लालच देकर यह कारनामा अधिकारी ने किया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी हुई है।

यह है पूरा मामला : जानकारी के मुताबिक, सुरियावा थाना इलाके की रहने वाली महिला ने थाने में जाकर ग्राम विकास अधिकारी और उसके एक साथी पर कई गम्भीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने घर जा रही थी, तभी रास्ते में अभोली विकास खण्ड में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी व उसका एक साथी मिले। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि तुम्हारे नाम पर सरकारी आवास का आवंटन हुआ है। कागज पर अंगूठा लगाना है। हमलोग उसी सिलसिले में आए थे। जानकारी से खुश महिला बोली कि कहां जाना होगा अंगूठा लगाने। काम आसान होते देखे उन्होंने कहा-अभी साथ चलो। इसके बाद दोनों उसे साथ लेकर गांव के स्कूल में पहुंचे। वहां उसे किसी बहाने नशीली दवा का सेवन करा दिया, जिससे वह अर्द्धमूर्च्छित हो गई। इसके बाद दोनों ने शराब पी और शराब पीने के बाद महिला के साथ बलात्कार किया। इसके बाद दोनों वहां से चले गए। कुछ देर बाद महिला चेतन अवस्था में पहुंची तो आंखों के सामने पूरा मंजर घूम गया। उसकी शारीरिक हालत भी बता रही थी कि उसके साथ कुछ हुआ है। महिला ने अप्राकृतिक दुष्कर्म का भी आरोप दोनों पर लगाया है।

शिकायत पर जांच जारी : महिला की तहरीर पर सुरियावां थाना में पुलिस ने धारा 376 डी, 377 और 506 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है और पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस बाबत सुरियावां थाना के थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You might also like
Leave a comment