एकनाथ खड़से का शक्ति प्रदर्शन चुभोने वाला, प्रवीण दरेकर का हमला

0

रत्नागिरी, 24 अक्टूबर – राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश के बाद मुंबई से जलगांव रवाना हो चुके एकनाथ खड़से के दौरे पर विरोधी पार्टी नेता प्रवीण दरेकर ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि किसान परेशानी में है और आप पार्टी में प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हो रहे है। आनंद मना रहे और शक्ति प्रदर्शन कर रहे है। इसका दुख है। किसानों के संकट के वक़्त शक्ति प्रदर्शन करना गलत है।
उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति, कोई नेता पार्टी से बड़ा नहीं होता है। उनकी शक्ति कार्यकर्ताओं की शक्ति होती है। लेकिन शक्ति दिखाने, ताकत दिखाने की बजाय किसान जहां कमजोर हुए है वहां ताकत दिखाए।

उन्होंने कहा कि किसान परेशानी में है और आप प्रवेश कार्यक्रम, आनंद कार्यक्रम और शक्ति प्रदर्शन कर रहे है, इसका दुःख है। राज्य की जनता इससे उबल गई है। आने वाले समय में निश्चित रूप से इसका असर देखने को मिलेगा। यह शक्ति जनता के हित में लगाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा था कि मंत्रिमंडल में कोई बदलाव नहीं होगा। इस पर भी दरेकर ने निशाना साधा। पवार साहेब को राज्य का अनुभव है। वह हमेशा जो बोलते है उसके उलट होता है। इसलिए मैं कोई गारंटी नहीं देता कि मंत्रिमंडल में बदलाव नहीं होगा।

राष्ट्रवादी में गए नाथाभाऊ को अब अनुभव होगा नई नवेली दुल्हन के चार दिन होते है। ऐसे में देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ राष्ट्रवादी नाथाभाऊ का इस्तेमाल करेगी।

महाविकास आघाडी में गांव से लेकर राज्य स्तर तक गड़बड़ी है। सरकार में संवादहीनता है। सरकार में स्वार्थी लोग बैठे है। ऐसे में एक तरफ शिवसेना और राष्ट्रवादी के नेताओं के खिलाफ और दूसरी तरफ मुँह में मुँह लगाकर सत्ता का उपयोग करना कहा तक सही है।

सुनील तटकरे के सहयोगी विधायकों को विश्वास में लेकर काम किया जाना था। तीन दलों में महाराष्ट्र में संवादहीनता है। ऐसे में महाविकास आघाडी में संवादहीनता के बीच एक दिन विस्फोट होगा।

You might also like
Leave a comment