सावधान! पृथ्वी की ओर बहुत तेजी से बढ़ रही है आफत, 48 घंटे बाकी NASA के वैज्ञानिक परेशान

0

नई दिल्ली :पोलिसनामा ऑनलाइन – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (नासा) ने हालही में खुलासा किया है कि धरती की तरफ बहुत तेजी से एक एस्टेरॉयड आ रहा है। यह एस्टेरोइड धरती के सबसे ऊंचे पहाड़ माउंट एवरेस्ट से भी कई गुना बड़ा है। हालांकि नासा ने उम्मीद जताई है कि ये सभी एस्टेरोइड पृथ्वी के बेहद करीब से गुजर जाएंगे और इससे धरती पर कोई नुकसान नहीं होने वाला है।

29 अप्रैल की दोपहर 3.26 बजे करीब धरती के पास से गुजरेगा –
इस, एस्टेरॉयड की स्पीड 31,319 किलोमीटर प्रतिघंटा है. यानी करीब 8.72 किलोमीटर प्रति सेंकड. इतनी गति से यह अगर धरती के किसी हिस्से में टकराएगा तो बड़ी सुनामी ला सकता है। या फिर कई देश बर्बाद कर सकता है। इस एस्टेरॉयड को 52768 (1998 OR 2) नाम दिया गया है। इस एस्टेरॉयड को नासा ने सबसे पहले 1998 में देखा था। इसका व्यास करीब 4 किलोमीटर का है। यह एस्टेरॉयड 29 अप्रैल की दोपहर 3.26 बजे करीब धरती के पास से गुजरेगा। धरती से इसकी दूरी करीब 62.90 लाख किलोमीटर होगी। यानि की वैज्ञानिको के पास 48 घंटे बाकि है। जिससे अब वैज्ञानिक भी परेशान है।

हालांकि, नासा का कहना है कि इस एस्टेरॉयड से घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह धरती से करीब 62.90 लाख किलोमीटर दूर से गुजरेगा। अंतरिक्ष विज्ञान में यह दूरी बहुत ज्यादा नहीं मानी जाती लेकिन कम भी नहीं है. कुछ वैज्ञानिकों ने इसके धरती से टकराने की भी आशंका जताई है। भारत में इस समय दोपहर का समय होगा, दिन की रोशनी में आप इसे खुली आंखों से देख नहीं पाएंगे। इसके बाद एस्टरॉयड 52768 (1998 OR 2) का धरती की तरफ अगला चक्कर 18 मई 2031 के आसपास हो सकता है। खगोलविदों के मुताबिक ऐसे एस्टेरॉयड का हर 100 साल में धरती से टकराने की 50,000 संभावनाएं होती हैं। लेकिन, किसी न किसी तरीके से ये पृथ्वी के किनारे से निकल जाते हैं।

You might also like
Leave a comment