बरसाती सैर सपाटे के लिए गए 45 सैलानियों के खिलाफ मामला दर्ज

0

पिंपरी। लॉकडाउन में सभी पर्यटन स्थल सैर सपाटे के लिए बंद किये गए हैं। इसके बावजूद लोगों का बरसाती सैर सपाटे के लिए बाहर निकलने का मोह कम नहीं हो रहा। ऐसे ही 45 सैलानियों के खिलाफ पुणे जिला के पौड़ पुलिस ने मामला दर्ज किया है जो बरसाती पर्यटन के लिए मशहूर मुलशी में गए थे। ये सभी सैलानी पुणे और पिंपरी चिंचवड़ शहर के रहवासी हैं। इनमें से कई लोगों ने मास्क भी नहीं पहने थे, उनसे 500 रुपए जुर्माना भी वसूला गया।

पौड़ थाने के पुलिस निरीक्षक अशोक धुमाल के मुताबिक, कोरोना वायरस के बढ़ते फैलाव के मद्देनजर पुणे जिलाधिकारीकार्यालय ने इस साल भोर, मुलशी, मावल और जुन्नर जैसे कई पर्यटन स्थलों पर सैलानियों के आने पर रोक लगाई है। इसका मनाही आदेश भी जारी किया गया है। इसके बावजूद मुलशी में बरसाती सैर सपाटे के लिए गए पुणे और पिंपरी चिंचवड़ के 45 सैलानियों के खिलाफ पौड़ पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं। कोरोना की रोकथाम के लिहाज से प्रशासन ने सभी को मास्क का परिधान करना अनिवार्य किया है। इसके बावजूद भूगांव, माले, लवासा इलाकों में बिना मास्क के घूम रहे 45 सैलानियों से 500 रुपए जुर्माना वसूला गया। इस कार्रवाई में पौड़ थाने सहायक पुलिस निरीक्षक भालचंद्र शिंदे, उपनिरीक्षक रेखा दुधभाटे व अनिल लवाटे, हवलदार संतोष कुंभार, नितीन गार्डी के समावेश वाली टीम ने हिस्सा लिया।

You might also like
Leave a comment