नई दिल्ली, 28 मार्च देश भर में लॉक डाउन चल रहा है। ऐसे समय में देश की विधवाओं, बुजुर्गो और दिव्यांगों के लिए यह समय काफी चुनौतीपूर्ण है। केंद्र सरकार ने इनकी परेशानियों का ध्यान रखते हुए राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत अप्रैल के पहले हफ्ते तीन महीने का एडवांस पेंशन देने का निर्णय लिया है। 60 से 79 साल के बुजुर्गो को फ़िलहाल 200 रुपए प्रति माह, जबकि 80 साल या उससे ऊपर के उम्र के बुजुर्गो को हर महीने 500 रुपए मिलते है।
देश की 40 से 79 उम्र की विधवाओं को हर महीने 300 रुपए का पेंशन मिलता है। जबकि 80 साल से ऊपर की विधवाओं को हर महीने 500 रुपए मिलता है। 79 साल तक के दिव्यांगों को हर महीने 300 रुपए और 80 साल से ऊपर वाले दिव्यांगों को 500 रुपए हर महीने मिलता है।
10 अप्रैल तक मनरेगा मजदूरों को मिलेगी मजदूरी
केंद्र सरकार ने 10 अप्रैल तक मनरेगा मजदूरों को मजदूरी देने का निर्णय लिया है। यह मजदूरी 11499 करोड़ रुपए है। 2019 में 8 राज्यों में बाढ़, भूस्खलन, चक्रवात, सूखा से निपटने के लिए 5715 करोड़ रुपए की अतिरिक्त सहायता की मंजूरी दी है।
You might also like