महाराष्ट्र के सामने खड़ा है कोरोना का नया संकट ; इन 3 जिलों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन
मुंबई, 21 जून : कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रहे अब महाराष्ट्र के लिए और चिंता बढ़ाने वाली खबर है। महाराष्ट्र के 3 जिलों से लिए गए नमूनों में से SARS Coc2 डेल्टा प्लस वेरियंट के 7 मरीज मिले है।
इसके साथ ही अन्य कई जगहों पर नया वेरियंट फ़ैल चुका है. महाराष्ट्र क्ले विशेषज्ञों ने डेल्टा प्लस वेरियंट की वजह से राज्य में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जताई है।
पश्चिम महाराष्ट्र खासकर कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग, रायगढ़, रत्नागिरी, सातारा और सांगली में कोविद 19 के मरीजों की संख्या कम होने के बजाय फिर से बढ़ रही है। डेल्टा प्लस वेरियंट के 7 मरीजों में से 5 मरीज केवल रत्नागिरी जिले से मिले है। महाराष्ट्र के 3 जिलों में डेल्टा प्लस वेरियंट्स के मरीज मिले है। इनमें रत्नागिरी, नवी मुंबई और पालघर जिले भी शामिल है।
रोना वायरस के कोई भी लक्षण नज़र नहीं आ रहे है।
डेल्टा प्लस वेरियंट डेल्टा वेरियंट म्यूटेशन है. यानी डेल्टा वेरियंट का म्युटेंट होकर डेल्टा प्लस वेरियंट बना है. यह b.1.617.2 स्ट्रेन के म्यूटेशन से बना है। म्यूटेशन का नाम k417N है।