Coronavirus : भारत में 24 घंटे में 273 लोगों की मौत, 9,851 नए मामले, कुल मरीजों की संख्या 2,26,770

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – भारत में  कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। लॉकडाउन का 5वां चरण शुरू हो गया है हालांकि इसे अनलॉक 1 कहा जा रहा है। इसके बावूजद इसके संक्रमण की रफ्तार धीमी नहीं हुई है। भारत में कोरोना लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस का आंकड़ा 2,26,770 पहुंच गया है। इस खतरनाक कोविड-19 महामारी से अब तक 6348 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

पिछले 24 घंटे में 9,851 मामले सामने आए हैं और 273 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 2,26,770 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 1,10,960 एक्टिव केस हैं। अब तक 6348 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात यह है कि अब तक 1,09,462 लोग कोरोना से ठीक हो चुके है।

You might also like
Leave a comment