Pune Loni Kalbhor Crime | पोल्ट्री की दिवार गिरने से दो लड़कों की मौत

पुणे : पुलिसनामा ऑनलाइन – Pune Loni Kalbhor Crime | पिछले कुछ सालों से बंद पड़े हुए पोल्ट्री की दिवार गिरने से दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई। यह घटना गुरूवार की दोपहर लोणी कालभोर सीमा में पांडवदंड परिसर में हुई।
यश मयूर कालभोर (उम्र 17, निवासी पांडवदंड रोड, कदमवाकवस्ती) तथा प्रथमेश संदीप बोरुड़े (उम्र15, कदमवाकवस्ती, मुल निवासी श्रीरामपूर, नगर) ऐसे मृत्यु हुए लड़कों के नाम हैं।
लोणी कालभोर पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यश के पिता मयूर कालभोर की पांडवदंड परिसर में पुरानी पोल्ट्री थी। यहां साफसफाई करने का काम पिछले दो दिनों से चल रहा था। गुरूवार को मयूर कालभोर बेटे यश और दोस्त संदीप बोरूड़े और उसका लड़का प्रथमेश के साथ पोल्ट्री की दिवार गिरा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे दिवार ढह गई जिसके नीचे यश और प्रथमेश दब गए। दोनों के पिताएं पहले ही बाजू हो गए इसलिए वे बच गए। (Loni Kalbhor Police Station)
दोनों ने नागरिकों की मदद से दीवार का मलबा हटाया और यश और प्रथमेश को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल हुए दोनों को तत्काल लोणी कालभोर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने दोनों को जांचा और मृत घोषित किया। घटना से कालभोर और बोरूड़े परिवारों में शोक का माहौल बना हुआ है।
Pune Khadki Station | पुणे में खड़की स्टेशन होगा स्वतंत्र टर्मिनल; 37 करोड़ रूपयों का निधि मंजूर
Pune Swargate Crime | हादसे की वजह बताकर युवक को लूटा, लक्ष्मीनारायण चौक की घटना
Pune Warje Malwadi Police | पुणे: वारजे मालवाडी पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार