Coronavirus : देश में 24 घंटे में अब तक के सबसे ज्यादा 7,466 नए मामले, 175 की मौत, कुल मरीजों की संख्या 165799

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। लॉकडाउन का चौथा चरण खत्न होने में महज 2 दिन ही बाकि है। बावूजद इसके संक्रमण की रफ्तार धीमी नहीं हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस का आंकड़ा 165799 पहुंच गया है। इस खतरनाक कोविड-19 महामारी से अब तक 4706 लोगों की मौत भी हो चुकी है। अगर दुनियाभर की बात करें तो कोरोना वायरस से करीब 5 लाख से ज्यादा लोगों की मौतें हो चुकी हैं और संक्रमण के मामले करीब 55 लाख पार कर चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में 7,466 मामले सामने आए हैं और 175 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 165799 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 89987 एक्टिव केस हैं। अब तक 4706 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात यह है कि अब तक 71105 लोग कोरोना से ठीक हो चुके है।

You might also like
Leave a comment