COVID -19 : ये क्या! भारत में कोरोना मरीजों की संख्‍या चीन से भी ज्‍यादा, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें

0

मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाइन – भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। लॉकडाउन का तीसरा चरण खत्म होने को है, बावूजद इसके संक्रमण की रफ्तार धीमी नहीं हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस का आंकड़ा 85940 पहुंच गया है। इस खतरनाक कोविड-19 महामारी से अब तक 2752 लोगों की मौत भी हो चुकी है। 53035 एक्टिव केस हैं और 30153 मरीज ठीक हो गए हैं। अगर दुनियाभर की बात करें तो कोरोना वायरस से करीब 3 लाख से ज्यादा लोगों की मौतें हो चुकी हैं और संक्रमण के मामले 45 लाख पार कर चुके हैं।

कोरोना मामले में भारत में चीन से भी ज्यादा संक्रमित मामले हो गए है। इसी के साथ भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया जहां अब तक 84,031 कोरोना मरीज सामने आए हैं। बता दें कि कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर से ही दुनिया में फैला था। कोरोना वायरस से प्रभावितों के आंकड़ों पर नजर रखनेवाली संस्था जॉन्स हॉपकिन्स ने यह डाटा जारी किया है, जिसके मुताबिक रात करीब 11:10 बजे (भारतीय समयानुसार) भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 85,760 है, जबकि चीन में यह 84,031 है। हालांकि मरनेवालों की संख्या को देखा जाए, तो भारत अब भी चीन से काफी बेहतर है।

देश में कोरोना से अब तक 2752 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं चीन में इस बीमारी की वजह से कुल 4637 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की दर 5.5 प्रतिशत थी जोकि भारत में 3.2 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के नवीनतम उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, भारत में रिकवरी रेट में लगातार सुधर कर 34.06 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

बात करें महाराष्ट्र की तो यहां 24 घंटे में 1,576 नए केस सामने आए हैं, जबकि 49 लोगों की मौत हुई है। वहीं, मुंबई में शुक्रवार को बीते 24 घंटे में 933 नए केस सामने आए हैं। अकेले मुंबई में 933 नए मामलों की पुष्टि हुई है। मुंबई में कोरोना से अब तक 655 लोगों की मौत हो चुकी है।

You might also like
Leave a comment