खट्टर सरकार का बड़ा फैसला, हरियाणा में गांधी-नेहरू परिवार की संपत्तियों की होगी जांच

0

चंडीगढ़ : ऑनलाइन टीम – हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है जहां हरियाणा खट्टर सरकार ने गांधी नेहरू परिवार की संपत्तियों के आदेश दिए हैं। राज्य के मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा की ओर से हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय विभाग को संपत्तियों की जांच करने का आदेश दिया है।

क्या है आरोप ?
आरोप है कि 2005 से 2010 के बीच गांधी-नेहरू परिवार के नाम पर हरियाणा में कई संपत्तियां जुटाई गई थीं। इसी की जांच अब की जाएगी। बता दें कि हरियाणा में 2005 से 2014 के बीच भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार की सरकार थी। आरोप है कि इस दौरान कांग्रेस के कई ट्रस्ट और गांधी-नेहरू परिवार के लिए कई संपत्तियां जुटाई गई थीं। कुछ संपत्तियों की पहले से जांच चल रही है।

अब केंद्र सरकार के पत्र के बाद गांधी-नेहरू परिवार की बाकी संपत्तियों की जांच के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि पिछले कुछ समय से कांग्रेस के राहुल गांधी लगातार सरकार को कोरोना और चीन के मुद्दे पर घेर रही है। कांग्रेस और बीजेपी में राजस्थान को लेकर बयानबाजी शुरू है। ऐसे समय में संपत्तियों की जांच राजनेताओं के लिए टिपण्णी का अवसर बन सकता है।

You might also like
Leave a comment