Ganesh chaturthi Special : ‘इस’ मुस्लिम देश के नोट पर विराजमान हैं गणपति बप्पा

0

मुंबई : ऑनलाइन टीम  – गणेश चतुर्थी इस साल 22 अगस्त यानि की आज है। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करके उनकी पूजा प्रारंभ की जाती है। सभी देवी-देवताओं में सबसे पहले गणेशा जी की पूजा किया जाता है। महाराष्ट्र में तो यह पर्व एक महान उत्सव की तरह पूरी श्रद्धा से मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के अवसर एक विशेष जानकारी हम आपको दे रहे है। दरअसल एक मुस्लिम देश के नोट पर गणेश जी की तस्वीर छपी हुई है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया के नोट पर गणपति छपे हैं। यहां की करेंसी भी भारत की मुद्रा की तरह ही प्रचलित है। यहां रूपियाह चलता है। इंडोनेशिया में करीब 87.5 फीसदी आबादी इस्लाम धर्म को मानती है वहां सिर्फ 3 फीसदी हिन्दू आबादी है। बता दें कि वहां 20 हजार के भी नोट उपलब्ध है। इसी नोट पर भगवान गणेश की फोटो है। कहते है कि गणेश जी को इंडोनेशिया में शिक्षा, कला और विज्ञान का देवता माना जाता है।

दरअसल इस 20 हजार के नोट पर सामने भगवान गणेश की तस्वीर और पीछे क्लासरूम की तस्वीर है। जिसमें टीचर और स्टूडेंट्स हैं साथ ही नोट पर इंडोनेशिया के पहले शिक्षा मंत्री हजर देवांत्रा की भी तस्वीर है। जिन्हें इंडोनेशिया की आजादी के नायक माना जाता है।

नोट में क्यों छपी है गणेश भगवान की फोटो –
मान्यता है कि कुछ साल पहले इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ा गई थी। वहां के राष्ट्रीय आर्थिक चिंतको ने काफी विचार कर बीस हजार का एक नया नोट जारी किया, जिस पर भगवान गणेश की तस्वीर को छापा गया। लोगों का मानना है कि इसी कारण अब वहां की अर्थवयवस्था मजबूत है।

You might also like
Leave a comment