पुणे जिले में 24 घँटे के भीतर साढ़े 11 हजार लोग हुए कोरोना मुक्त

0
संवाददाता, पुणे। महामारी कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित पुणे जिले में गुजरे 24 घँटों के भीतर 9766 नए मामले सामने आए हैं। जबकि इन्हीं 24 घँटों में 11 हजार 531 लोग कोरोना मुक्त होकर घर लौट गए हैं। जिले में बुधवार को संक्रमितों संख्या 9 लाख 43 हजार 282 तक पहुंच गया है, जिसमें से 8 लाख 39 हजार 827 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। जिले में 98 हजार 774 मरीजों का इलाज जारी है। वहीं अब तक 14 हजार 681 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। पुणे जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 1.56 फीसदी और रिकवरी रेट 89.03 फीसद दर्ज हुआ है।
पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 16 हजार 894 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 9766 मरीज शामिल है। इसके अलावा सातारा में 1938, सोलापुर में 1322, सांगली में 1594 और कोल्हापुर जिले में 2274 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। राहत की बात है कि पूरे संभाग में आज 15 हजार 877 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 11 हजार 531, सातारा जिले के 885, सोलापुर जिले के 1404, सांगली जिले के 1299 और कोल्हापुर जिले के 758 मरीज शामिल हैं।
पूरे पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में अब तक 13 लाख 73 हजार 9 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 11 लाख 85 हजार 626 मरीजों ने कोरोना मुक्त हुए हैं। फिलहाल एक लाख 61 हजार 230 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि 26 हजार 153 मरीजों की मौत हुई है। संभाग का रिकवरी रेट 86.35 फीसदी व डेथ रेट 1.90 फीसदी दर्ज हुआ है। महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए प्रतिबंध टीकाकरण की मुहिम जोरों में है। महामारी से सर्वाधिक प्रभावित पुणे जिले में अब तक करीबन 24 लाख 67 हजार 229 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। सातारा जिले में 6 लाख 69 हजार 14, सोलापुर जिले में 4 लाख 40 हजार 547, सांगली जिले में 6 लाख 29 हजार 382 और कोल्हापुर जिले में 10 लाख 75 हजार 133 लोगों को कोरोना प्रतिबंध टीका लगाया गया है।
सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 29 हजार 134 हो गया है। इसमें से 1 लाख 1 हजार 146 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 2539 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 25 हजार 449 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज एक लाख 22 हजार 771 हो गई है। इसमें से 1 लाख 2 हजार 560 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 3351 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 16 हजार 860 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 95 हजार 59 हो गया है। इसमें से 74 हजार 986 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 2742 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 17 हजार 331 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 82 हजार 763 संक्रमितों में 2840 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 67 हजार 107 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 12 हजार 816 मरीजों का इलाज चल रहा है।
You might also like
Leave a comment