स्टैम्प फीस, एलबीटी, जीएसटी अनुदान से 1639 करोड़ की आय

पिंपरी चिंचवड मनपा की आमदनी 2661 करोड़ तक पहुंची

0
पिंपरी : पोलीसनामा ऑनलाईन – बीते वित्त वर्ष में पिंपरी चिंचवड मनपा को आमदनी के विभिन्न स्त्रोतों से कुल 2661 करोड़ रुपए की आय हासिल हुई है। इन स्त्रोतों में एलबीटी, प्रॉपर्टी टैक्स, कंस्ट्रक्शन परमिशन, वॉटर टैक्स आदि का समावेश है। इसमें से सर्वाधिक 1639 करोड़ रुपये की आमदनी एलबीटी, स्टैम्प फीस औऱ जीएसटी अनुदान से मिली है।
गुजरे वित्त वर्ष 2018- 2019 में मनपा को कंस्ट्रक्शन परमिशन से कुल 509 करोड़ 22 लाख 53 हजार रुपए की आय मिली है। 2017-2018 में इस आय का आंकड़ा 455 करोड़ 78 लाख 83 हजार रुपए था। यानी गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष मनपा को कंस्ट्रक्शन परमिशन से 53 करोड़ रुपए की ज्यादा आय मिली है।
मनपा की आय में प्रॉपर्टी टैक्स का बड़ा हिस्सा होता है। मगर इस वित्त वर्ष में मनपा का कर संकलन विभाग 83.56 फीसदी ही बजटीय लक्ष्य साधने में सफल हो सका है। प्रॉपर्टी टैक्स से मनपा को 472 करोड़ 11 लाख रुपए मिले हैं। बीते वित्त वर्ष 2017- 2018 में मिली आय की तुलना में यह आय 52 करोड़ 11 लाख रुपए से ज्यादा है। तब मनपा को 421 करोड़ रुपए का टैक्स मिला था।
वॉटर टैक्स यानी पानीपट्टी से मनपा को 2018-2019 में 40 करोड़ 48 लाख रुपए की आय मिली है। इस साल वॉटर टैक्स की कुल डिमांड 52 करोड़ 79 लाख रुपए थी। मगर परोक्ष में 35 करोड़ 75 लाख 99 हजार रुपए ही मिल सके हैं। 35 करोड़ 17 लाख रुपए के बकाया वॉटर टैक्स में से मात्र चार करोड़ 72 लाख रुपए की ही वसूली हो सकी है। जीएसटी अनुदान के तौर पर मनपा के एलबीटी विभाग को सरकार से 125 करोड़ 57 लाख रुपए मिले हैं।
You might also like
Leave a comment