सीमा विवाद पर आज फिर भारत और चीन के बीच होगी बातचीत

0

नई दिल्ली : ऑनलाइन टीम – सीमा पर मौजूदा समय में भारत और चीन के बीच भारी तनाव का माहौल है। कभी भी युद्ध की स्थिति बन सकती है। इस बीच आज एक बार फिर से दोनों देशों के बीच अहम बैठक होगी। यह बैठक वर्किंग मैकेनिज्म फॉर कंसल्टेंशन एंड कोऑर्डिनेशन की होगी। बता दें कि भारत और चीन के बीच पिछले कई दिनों से सीमा विवाद चल रहा है। 26 जुलाई से इस विवाद को खत्म करने के लिए दोनों देश प्रयासरत हैं, लेकिन यह विवाद अभी तक पूरी तरह से खत्म नहीं हो सका है।

दोनों देश इससे पहले सीमा से अपनी सेनाओं को वापस बुलाने को लेकर राजी हो चुके थे, लेकिन बावजूद इसके यह प्रक्रिया चीन की ओर से अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। सीमा विवाद को लेकर चीन लगातार भारत पर ही आरोप लगाता आया है। हालांकि चीन की विस्तारवाद निति से विश्व के कई देश परेशान है। चीन की राजनीति ही यही है।

उन्हें कभी अपनी गलतियां नहीं दिखाई देती है। वो बस अपना जोर दिखाकर सामने वाले को डरना जानता है। लेकिन, इस बार हिंदुस्तान चीन के आगे मजबूत से खड़ा हो गया है। जो की चीन को ऐसी उम्मीद नहीं थी।

You might also like
Leave a comment