अहमदनगर में मराठा आंदोलन की वजह बने कोपर्डी फिर से चर्चा में 

0

अहमदनगर, 12 जून : मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी देने के बाद सांसद संभाजीराजे छत्रपति राज्यभर के दौरे पर है।  शनिवार 12 जून को वह नगर जिले के कोपर्डी गांव जाएंगे। कोपर्डी की घटना से मराठा आरक्षण की शुरुआत हुई थी। लेकिन वहां निर्भया के साथ हुए अत्याचार का केस अभी तक हाई कोर्ट में पेंडिंग है।  इस नए आंदोलन में इस मामले को भी शामिल करने की मांग कोपर्डी के ग्रामीणों ने की है।

पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे

कर्जत तालुका के कोपर्डी में शनिवार दोपहर सांसद संभाजीराजे आएंगे। इस दौरान वे पीड़ित के परिवार, ग्रामीणों और जिले के कार्यकर्ताओं से बात करेंगे।  यह जानकारी तात्या सुद्रिक ने दी है।  कोपर्डी की घटना के बाद भड़के मराठा समाज ने राज्यभर में कई मोर्चा निकाला था।  लेकिन अब एक बार फिर से इस गांव से ही आंदोलन शुरू हो रहा है।  इस दौरान प्रमुख कार्यकर्ताओं से उपस्थित रहने की अपील की गई है।

2016 में कोपर्डी में लड़की के साथ हुआ था अत्याचार

नगर जिले के कोपर्डी में जुलाई 2016 में एक स्कूली छात्रा के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई थी।  इसके लिए निकले मोर्चे का रूप बाद में बदल गया।  इसके बाद मराठा आरक्षण का आगे आ गया।  बीच के सालों में इस मामले की सुनवाई नगर के जिला व सत्र कोर्ट में हुई।  कोर्ट दवारा आरोपियों को फांसी की सजा दी गई है।  लेकिन फ़िलहाल यह मामला हाई कोर्ट में पेंडिंग है।
संभाजीराजे का दौरा महत्वपूर्ण

मराठा आंदोलन फिर से शुरू होगा।  इस आंदोलन में इस मुद्दे को शामिल करने के संबंध में ग्रामीण और नगर जिले का कार्यकर्ता प्रयास कर रहे है. इस लिहाज से संभाजीराजे का यह दौरा महत्वपूर्ण है।
You might also like
Leave a comment