Lockdown 4.0 : कर्नाटक में 4 राज्यों के लोगों की एंट्री पूरी तरह बंद

0

बेंगलुरू : समाचार ऑनलाइन  – कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में चौथा लॉकडाउन लागू हो गया है। गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन 4.0 के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकार ने लॉकडाउन 4.0 के लिए रविवार को दिशा-निर्देश जारी करते हुए अंतरराज्यीय बस सेवाओं को सशर्त अनुमति दे दी है। चौथे चरण में राज्यों को ज्यादा अधिकार दिए गए हैं। राज्य ग्रीन, ऑरेंज, रेड जोन के साथ बफर और कंटेनमेंट जोन तय कर सकेंगे। कंटेनमेंट जोन छोड़कर अन्य क्षेत्रों में राज्य बिना रोक वाली गतिविधियों और दुकानें खोलने की मंजूरी दे सकेंगे। गृह मंत्रालय के अनुसार रेल और मेट्रो सेवाएं 31 मई तक बंद रहेंगी। मॉल और रेस्टोरेंट भी नहीं खोले जाएंगे। हालांकि खाने की होम डिलिवरी जारी रहेगी।

इस बीच कर्नाटक सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और तमिलनाडु से आने वाले लोगों के राज्य में प्रवेश पर एक ओर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि राज्य में ट्रेन, बस और टैक्सी सेवाओं को आज से फिर से शुरू करने की अनुमति देकर राज्य भर में लॉकडाउन -4 के दौरान बड़ी छूट की घोषणा की है। प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण से बचाव का हवाला देते हुए जहां एक ओर येदियुरप्‍पा सरकार ने कहा कि 31 मई तक महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और तमिलनाडु से आने वाले लोगों को राज्य में प्रवेश की अनुमति नहीं है। वहीं राज्य भर में लॉकडाउन 4 के तहत बड़ी छूट की घोषणा की है। राज्य के अंदर चलने वाली सभी ट्रेनें व बसों के संचालन की भी अनुमति प्रदान की हैं। इतना ही नहीं सरकार ने लॉकडाउन में सभी दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी हैं।

रेड जोन वाले क्षेत्रों में केवल आवश्यक सेवाओं को ही अनुमति दी जाएगी। बता दें कि कर्नाटक में अब तक कुल 1हजार 147 कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिनमें से 37 लोगों की मौत हो चुकी हैं वहीं 509 लोग ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं।

You might also like
Leave a comment