लॉकडाउन 5.0 चाहते है यह राज्य, ढील देने की कोई जल्दबाजी नहीं

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में लॉकडाउन लगाया गया था। अभी लॉकडाउन का चौथा चरण चल रहा है। लेकिन 31 मई को लॉकडाउन 4.0 ख़त्म हो रहा है। मानना है कि लॉकडाउन 5.0 में कुछ और छूट मिल सकती है। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, झारखंड और उत्तराखंड ने लॉकडाउन को और आगे बढ़ाने का समर्थन किया है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि अभी लॉकडाउन में ढील देने की कोई जल्दबाजी नहीं है। हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा है कि अधिक छूट देने से कोरोना के मामलों में इजाफा हो सकता है।

मिली जानकारी के मुताबिक, लॉकडाउन 5.0 में मॉल, दिल्ली मेट्रो शुरू करने और अधिक बाजार खोलने की योजना की जा सकती है। लेकिन इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग के नियम, फेस मास्क और आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप का इस्तेमाल हर जरुरी होगा।

You might also like
Leave a comment