लोकसभा चुनाव: आज कोंग्रेस जारी करेगी अपना मेनिफेस्टो

 यह मुद्दे हो सकते है अहम...

0
नई दिल्ली : पोलीसनामा ऑनलाईन – देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कोंग्रेस आज लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। यह घोषणा पत्र कोंग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में जाहिर  किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए चैयरपर्सन सोनिया गांधी मौजूद रहेगी। कयास लगाया जा रहा है कि राहुल गांधी बेरोजगारी, किसानों का कर्ज, जीएसटी आदि जैसे मुद्दों को अपने घोषणा पत्र में रखेंगे। राहुल गांधी पिछले कुछ समय से सत्ताधारी पार्टी पर हमला बोल रहे है और लगातार चुनाव जीतने का दावा कर रहै है। आज जारी किये जाने वाले घोषणा पत्र में इसकी जलक दिख सकती है।
 72,000 का वादा- 
हाल ही में राहुल गांधी ने गरीबों और सभी जाति के लोगों को 72,000 रुपये देने का वादा किया है। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के इसका ऐलान किया था। उनके मुताबिक उनका लक्ष्य आम आदमी की न्यूनतम आय 12,000 रुपये मासिक तक करने की है।
किसानों का कर्ज माफ- 
राहुल गांधी किसानों के कर्ज माफी को लेकर लगातार मौजूदा सरकार को घेरते आये है। कोंग्रेस पार्टी अपने मेनिफेस्टो में किसानों के कर्ज माफी का वादा कर सकती है। हमें भूलना नही चाहिए कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में किसानों के कर्ज माफी के मुद्दे पर कोंग्रेस ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत हांसिल की थी।
 जीएसटी अलविदा- 
कांग्रेस पार्टी को हमेशा से ही सरकार द्वारा बनाये गए जीएसटी के मौजूदा स्लैब खटकते आये है। राहुल गांधी ने फिर एक बार जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स नाम दिया। राहुल गांधी ने कहा कि अगर कोंग्रेस सरकार सत्ता में आई तो जीएसटी के 4 स्लैब्स को हटा कर एक स्लैब के अंतर्गत लाया जाएगा।
 युवाओं को सरकारी नौकरी- 
राहुल गांधी हमेशा से ही मौजूदा सरकार पर बेरोजगारी को ले कर सवाल उठाते आये है। कोंग्रेस का दावा है कि अगर वह सत्ता में आई तो युवाओं को सरकारी नौकरी देगी।
आज जारी किए जाने वाले कोंग्रेस पार्टी के मेनिफेस्टो में यह सभी प्रमुख मुद्दे होने की आशंका है।

 

You might also like
Leave a comment