महाराष्ट्र : मुंबई में तीसरे स्तर का प्रतिबंध कायम, कोरोना मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 95% तक

0

मुंबई, 12 जून : कोरोना पॉजिटिविटी रेट पांच प्रतिशत से नीचे आने की वजह से मुंबई प्रतिबंधों के तीसरे चरण से दूसरे चरण में आ गया है। लेकिन मनपा प्रशासन ने तीसरे चरण के प्रतिबंधों को बनाये रखने का निर्णय लिया है।

पिछले सप्ताह कोरोना मरीजों की पॉजिटिविटी रेट अधिक होने की वजह से मुंबई को तीसरे स्तर में शामिल किया गया था। इस वजह से दुकाने सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक खुली रखने की छूट दी गई है। मुंबई में पॉजिटिविटी रेट और कम होकर 4. 40% हो गई है। जबकि ऑक्सीजन बेड्स की संख्या 27. 12% है। संक्रमित मरीजों की संख्या की तुलना में कोरोना मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 95% तक पहुंच गई है।

मुंबई को दूसरे स्तर में शामिल करके प्रतिबंधों में छूट देने का अधिकार मुंबई मनपा को सौंपा गया था। लेकिन मुंबई की भौगोलिक रचना व आबादी को घनत्व, लोकल से यात्रा करने वाले लाखों लोगों और मौसम विभाग दवारा कुछ दिनों में अतिवृष्टि की चेतावनी को देखते हुए मनपा प्रशासन ने फ़िलहाल मौजूदा प्रतिबंधों को जारी रखने का निर्णय लिया है।

You might also like
Leave a comment