शाहूपुरी पुलिस स्टेशन में रात में पहुंचे उदयनराजे; दर्ज कराई शिकायत

0

सातारा, 11 नवंबर – जलमंदिर पैलेस में शयन कक्ष प्रवेश द्वार पर लगे एक लाख 4 हज़ार रुपए की चांदी की सजावटी बंदूक चोरी करने वाले को शाहूपुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम दीपक पोपट सुतार (नि. माची पेठ ) है।

इस मामले में सांसद उदयनराजे भोसले ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनके जलमंदिर पैलेस के शयन कक्ष प्रवेश द्वार पर एक कांच की पेटी में करीब दो से ढाई किलो वजन का एक लाख चार हज़ार रुपए कीमत का चांदी का सजावटी बंदूक लगा हुआ था।
सोमवार की शाम को एक अनजान व्यक्ति ने इसे चुरा लिया था। इसकी जानकारी मिलने उदयनराजे भोसले शाहूपुरी पुलिस स्टेशन में रात करीब पौने दस बजे शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को ढूंढना शुरू किया। इसी के तहत सुतार को गिरफ्तार किया गया है। उससे चोरी की गई बंदूक बरामद कर ली गई है। हवलदार फड़तरे मामले की जांच कर रहे है।

You might also like
Leave a comment