नाराजगी में मुंबई पुलिस, पुलिस पर अब एक और ‘नए’ काम का बोझ

0

मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाइन – राशन कार्ड नहीं रहने पर दूसरे राज्य के लोगों की सूची तैयार करने के लिए मुंबई जिला उपनगरीय कार्यालय से पुलिस विभाग को एक नोटिस मिला है। पहले से ही अपर्याप्त जनशक्ति और बढ़ते कार्यभार के कारण मुंबई पुलिस परेशान में आ गई है। सर्किल 11 में नोटिस मिलने के बाद पुलिस कर्मियों ने भी अपना आक्रोश व्यक्त किया।

मुंबई के अपराधियों पर नज़र रखने का अतिरिक्त बोझ, उनकी अदालती कार्यवाही की ज़िम्मेदारी, कानून व्यवस्था बनाए रखने की ज़िम्मेदारी और फिर उन्हें महाराष्ट्र से वापस दूसरे राज्यों में भेजने की व्यवस्था करना पुलिस कर्मियों पर भारी पड़ रहा है। इसके अलावा पुलिस को दूसरे राज्यों के प्रवासियों को रोकने और उनके खाने-पीने, उनकी सूची और उसके वर्गीकरण की व्यवस्था करने का काम सौंपा गया है।

उसके बाद मुंबई में रहने वाले दूसरे राज्य के लोगों की सूची तैयार करने के लिए मुंबई जिला उपनगरीय कार्यालय से पुलिस को नोटिस भेजा गया है। जिससे पुलिस बल में रोष की लहर है। मौजूदा समय में कई पुलिस अधिकारी कोरोना से संक्रमित हैं। कई पुलिसकर्मियों को क्वारंटाईन कर दिया गया है। जिससे हर पुलिस स्टेशन में मैनपावर की कमी है। ऐसे समय में सूचि के काम से पुलिस नाराज है। पिछले ढाई महीने से पुलिस कर्मियों बीना छुट्टी लिए लगातार देश सेवा में लगे है। कोरोना को हराने में लगे है और अब एक नए काम से पुलिस बल में नाराजगी है।

You might also like
Leave a comment