धरती पर लौट रहे दो अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री, सीधे समुद्र में उतारा जाएगा

0

फ्लोरिडा. ऑनलाइन टीम – अंतरिक्ष में गए स्पेसएक्स और नासा के दो अंतरिक्षयात्री आज धरती पर लौट रहे हैं। ऐस्ट्रोनॉट्स Robert Behnken और Douglas Hurley ने स्पेस स्टेशन को छोड़ दिया है और धरती की तरफ बढ़ रहे हैं। अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने ट्वीट करके बताया कि स्पेसएक्स ड्रैगन एंडेवर अंतरिक्ष से निकल चुका है और धरती पर आ रहा है। ड्रैगन एंडेवर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के चारों और मौजूद अप्रोच एलिपसॉइड से बाहर निकल गया है और सुरक्षित स्थान पर है। स्पेसएक्स और नासा 45 वर्ष में पहली बार किसी अंतरिक्षयात्री को सीधे समुद्र में उतारने जा रहा है।

2011 के बाद अमेरिका का पहला अंतरिक्ष मिशन : आपको बता दें कि 2011 के बाद पहली बार अमेरिका का कोई मानव मिशन अंतरिक्ष में गया है। नासा ने केनेडी स्पेस सेंटर से 30 मई को यह मिशन रवाना किया था। अंतरिक्ष यात्री 31 मई से ही इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर हैं। इस दौरान अंतरिक्ष में चहलकदमी करने के अलावा इन्होंने कई प्रयोग भी किए हैं।

चक्रवात इसायस से हो सकती है परेशानी : चक्रवात इसायस ने शनिवार की सुबह बहामास में तबाही मचाई और अब फ्लोरिडा की तरफ बढ़ गया है। चक्रवात की वजह से अंतरिक्षयात्रियों को लैंडिंग में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। इसके मद्देनजर उस तूफान पर करीबी नजर रखी जा रही है, जिसके फ्लोरिडा के पूर्वी तट से टकराने की आशंका है।

You might also like
Leave a comment