पिछले 24 घंटे में कोरोना के 24248 नए मामले, 425 की मौत, देश में अब 7 लाख के करीब कोरोना केस

0

नई दिल्ली, 6 जुलाई – हेल्थ मिनिस्ट्री के ताजा अपडेट के अनुसार रविवार को कोरोना के 24 हज़ार 248 नए केस आये और 425 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। मंत्रालय के अनुसार अभी देश में कोरोना के 2 लाख 53 हज़ार 287 एक्टिव केस है. कोरोना से अब तक 19 हज़ार 693 लोगों की मौत हो चुकी है। संतोषजनक बात ये है कि अब तक इस महामारी से 4 लाख 24 हज़ार 433 लोग ठीक हो चुके है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा बुरा स्थिति है। महाराष्ट्र 86 हज़ार से ज्यादा संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इसके बाद तमिलनाडु का नंबर आता है. तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवें नंबर पर उत्तर प्रदेश है। इन राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस है।

महाराष्ट्र में आंकड़ा 2,06,619 पहुंचा
महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना संक्रमण के 6555 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों आंकड़ा बढ़कर 2,06,619 तक पहुंच गया. राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है। इसके अनुसार 151 और मरीजों की मौत हो गई है। अब तक इस वायरस से 8822 लोगों की मौत हो चुकी है।

यूपी में कोरोना के 1155 नए मामले, संक्रमितों की संख्या हुई 27707
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटो के दौरान कोरोना के 12 मरीजों की मौत हो गई है। जबकि 1155 नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। उत्तर प्रदेश में अब तक इस वायरस से 785 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत तीसरे स्थान पर
भारत रूस को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। जबकि अमेरिका और ब्राजील पहले और दूसरे स्थान पर है। अमेरिका अभी भी सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां अब तक 29. 91 लोग संक्रमण के शिकार हो चुके है। जबकि अब तक 1 लाख 32 हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है।

रिकवरी रेट 60% से ज्यादा
देश में रिकवरी रेट 60% से ज्यादा हो गया है। जबकि 7 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे है जहां मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा 75% से ज्यादा है। 4 राज्यों में 80% से ज्यादा है। इनमे चंडीगढ़ टॉप पर है। यहां 86. 06% मरीज ठीक हुए है।

You might also like
Leave a comment