प्रवासी मजदूरों, विद्यार्थियों को घर भेजने पुलिस यंत्रणा तैयार

0
पिंपरी।पोलिसनामा ऑनलाइन – लॉक डाउन के चलते जहां-तहां फंसे पड़े प्रवासी मजदूर, विद्यार्थी, सैलानी, श्रद्धालुओं को उनके ग्राम गृह जाने देने की अनुमति सरकार ने दी है। इस पृष्ठभूमि पर पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने शहर में फंसे लोगों को उनके गांव- घर भेजने की तैयारी कर ली है। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस की विशेष शाखा के पुलिस उपायुक्त सुधीर हीरेमठ ने इसकी पूरी प्रक्रिया स्पष्ट करते हुए कहा कि, प्रशासन की शर्तों के अधीन रहकर ही ये स्थानांतर होंगे। शहर के जो इलाके कंटेन्मेंट जोन में हैं वहां से किसी को भी बाहर जाने या बाहर से आने कक अनुमति नहीं दी जाएगी।
पिंपरी चिंचवड पुलिस आयुक्तालय की सीमा से दूसरे राज्यों में जाने के लिए प्रवासी मजदूर, सैलानी, श्रद्धालु, विद्यार्थियों को स्थानीय पुलिस थाना में जाकर फॉर्म भरकर देना होगा। हट व्यक्ति को फॉर्म के साथ रजिस्टर्ड डॉक्टर से मेडिकल टेस्ट का सर्टिफिकेट जोड़ना अनिवार्य है। पुलिस थानों से उनके फॉर्म जिलाधिकारी कार्यालय भेजे जाएंगे। इसके बाद जिलाधिकारी संबंधित लोगों के जिलों के जिलाधिकारी कार्यालयों को उनके फॉर्म मंजूरी के लिए भेजे जाएंगे। वहां से मंजूरी मिलने के बाद संबंधित परिमंडल के पुलिस उपायुक्त संबंधित लोगों को पास जारी करेंगे। 5 से कम लोगों को दूसरे राज्य या महाराष्ट्र के दूसरे जिले में तत्कालिक काम के लिए जाना है तो उन्हें covid19.mhpolice.in पर आवेदन करना होगा। साथ में मेडिकल की एनओसी जोड़नी होगी। हालांकि कंटेन्मेंट जोन में रहनेवालों को ऐसी कोई अनुमति नहीं दी जाएगी।
फॉर्म जमा करने के लिए पुलिस थानों की जानकारी इस प्रकार है-
पिंपरी चिंचवड पुलिस आयुक्तालय परिमंडल 1
1) पिंपरी पुलिस थाना
020 27472218 / 27458180
2) चिंचवड पुलिस थाना
020 27356767 / 27356768
3) निगडी पुलिस थाना
020 27655088
4) भोसरी पुलिस थाना
020 27124728 / 27124375
5) एमआयडीसी भोसरी पुलिस थाना
020 27130003
6) आलंदी पुलिस थाना
021 35232214 / 9922832214
7) चाकण पुलिस थाना
021 35249333
8) दिघी पुलिस थाना
020 29700487
परिमंडल 2
1) वाकड पुलिस थाना
020 27261120 / 27261130
2) हिंजवडी पुलिस थाना
020 22932119 / 22934622
3) सांगवी पुलिस थाना
020 27286162
4) देहूरोड पुलिस थाना
020 27671288
5) तलेगांव दाभाडे पुलिस थाना
021 14222444
6) तलेगांव एमआयडीसी पुलिस थाना
9373606302
7) चिखली पुलिस थाना
020 27492525
You might also like
Leave a comment