Pune Bavdhan Murder Case | पुणे के बावधन में आशा जैन नामक महिला की हत्या

0

पुणे : पुलिसनामा ऑनलाइन – Pune Bavdhan Murder Case | पुणे के बावधन परिसर में सोमवार की देर रात एक महिला के गले पर वार कर उसकी हत्या करने की घटना सामने आई हुई है। सनसनीखेज बात यह है कि महिला का पति भी गंभीर रूप से घायल है। (Pune Crime News)

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आशा महेंद्र जैन (Asha Mahendra Jain) नामक महिला की हत्या कर दी गई है। घटना में उसका पति महेंद्र भी घायल हुआ है। निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना को लेकर हिंजवड़ी पुलिस थाने (Hinjewadi Police Station) में मामला दर्ज किया गया है।

आशा पति महेंद्र, बेटी और दामाद के साथ बावधन स्थित विंड विल सोसायटी में रहती थीं। वहां उनका बंगला है। बुधवार की सुबह आशा की बेटी ने बेडरूम में आशा मृतावस्था पड़ी पाईं जबकि महेंद्र घायलावस्था में पड़ा दिखाई दिया। उसने महेंद्र को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को शक है कि महेंद्र ने पहले आशा की हत्या कर दी और उसके बाद खुद आत्महत्या करने की कोशिश की हुई होगी। फिलहाल वह बयान दर्ज कराने की हालत में नहीं है। उसकी पूछताछ के बाद ही घटना स्पष्ट हो पाएगी।

Pune Drugs Case | ड्रग्स मामले के मास्टरमाइंड संदीप धुनिया की प्रेमिका सोनम पंडित भी ड्रग्स रैकेट में शामिल?

Pune Swargate Crime | न्यूड फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म, मुकुंदनगर की घटना

Pune Police ACP-Inspector Transfers | पुणे पुलिस आयुक्तालय के 26 अधिकारियों का इंटरनल तबादला, नियुक्तियां ! 3 ACP सहित 11 पुलिस निरीक्षक शामिल

You might also like
Leave a comment