Pune Police News | रवींद्र बरहाटे के 9 फॉलोवर्स क्राइम ब्रांच की रडार पर, कार्रवाई के लिए पुणे पुलिस की  हलचल तेज़

0
 
 
पुणे, 7 जुलाई : (Pune Police News) मोक्का के मामले में फरार सुचना का अधिकार कार्यकर्ता रवींद्र बरहाटे को पुणे क्राइम ब्रांच (Pune Police News) ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।  अब पुलिस उसके सोशल मीडिया को खंगाल रही है।  इसके अनुसार बरहाटे के पोस्ट को लाइक करने, शेयर करने, हर वीडियो देखने वालों, हमेशा उसका पेज खोलने वालो की कुंडली खंगाली जा रही है।  सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से 9 लोगों दवारा लगातार बरहाटे को फॉलो किया जा रहा था।  इसके अनुसार क्राइम ब्रांच ने संबंधित लोगों की जानकारी जुटाई है।  यह जानकारी एक सीनियर अधिकारी ने दी है।
पुणे शहर के विभिन्न नागरिकों से हफ्ता मांगने, धोखाधड़ी और जमीन कब्जाने, निवेश एक नाम पर ठगने, बदनाम करने की धमकी देने वाले  बरहाटे को गिरफ्तार कर पुलिस ने चैन की सांस ली है। इसके बाद अब बरहाटे से छिपकर संपर्क रखने वाले,  उसका मीडिया अकाउंट हैंडल करने वाले, उससे फ़ोन पर बात करने वालों, उसके दवारा फेसबुक पर अपलोड किये गए वीडियो बार बार देखकर उसे लाइक करने वालों की जानकारी जुटाई गई है।  उन पर नज़र रखकर कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले  बरहाटे की बारीक से बारीक बातों पर ध्यान रखने की वजह् से पुलिस को सफलता मिली है।  रवींद्र बराटे  ने दो बार फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर पुणे पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया था।
प्राथमिक जांच में पत्नी सहित बेटे के भी इसमें शामिल होने की जानकारी सामने आई थी।  इसलिए क्राइम  ब्रांच की टीम ने बुधवार को संगीता बराटे  को गिरफ्तार कर  लिया था।  उसके बाद उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया था।  इसके बाद उसकी मदद करने वाले ऐड. सुनील  मोरे को गिरफ्तार किया गया था।  अब मंगलवार को बरहाटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पोस्ट लाइक शेयर करने वाले भुगतेंगे
बरहाटे ने कुछ दिन पहले फेसबुक पर वीडियो पोस्ट किया था।  इसके बाद उसके संपर्क में आये लोगों की जानकारी जुटाई गई है।  सभी वीडियो और ऑडियो तैयार कर प्रसारित करने का काम आरोपी पिताम्बर धिवार ने की थी. पुलिस जांच में यह जानकारी सामने आई है।  इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।  बरहाटे का वीडियो देखने, उसे लाइक करने, शेयर करने वालों की संख्या 9 तक पहुंच गई थी। ऐसे में बरहाटे और संबंधित 9 फॉलोवर्स का क्या संबंध था ? क्राइम ब्रांच इसकी जांच कर रही है।
You might also like
Leave a comment