दिल्ली में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत 

0

नई दिल्ली : पोलीसनामा ऑनलाईन – राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे चिलचिलाती गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। साथ ही मौसमविज्ञानियों ने शुक्रवार को दिन में बारिश होने, गरज के साथ छींटे पड़ने या धूल भरी आंधी आने का अनुमान व्यक्त किया है। शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है।

शहर में पिछले कुछ हफ्तों से जबर्दस्त गर्मी पड़ रही है और बुधवार को तापमान 42।5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर के कुछ हिस्सों में तापमान 44।6 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 28।6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 29।8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञनियों ने आंशिक रूप से बादल छाये रहने और बारिश होने, गरज के साथ छीटें पड़ने या धूल भरी आंधी आने का अनुमान व्यक्त किया है। सुबह आर्द्रता 50 प्रतिशत दर्ज की गयी। शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 42 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के क्षेत्रों में सुबह से तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी फिलहाल एक-दो दिन तक बारिश होने की संभावना नहीं है। बिहार की राजधानी पटना तथा आसपास के हिस्सों में गुरुवार को सुबह आंशिक बादल छाए रहे।

कुरुक्षेत्र में 30 मिनट में तीन बार ओलावृष्टि
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आखिरकार गर्मी और तपती लू से लोगों को राहत मिल ही गई। कुरुक्षेत्र जिले में 30 मिनट के अंदर तीन बार ओले पड़े। इससे पहले ठंडी हवाएं चल रही थीं, जिसने मौसम को सुहावना बना दिया था।
पिछले 10 दिनों से कहर बरपा रही गर्मी से वीरवार को हुई ओलावृष्टि से बड़ी राहत मिली। कुरुक्षेत्र में 28 मई को तापमान 46 डिग्री तक पहुंचा था, इसके बाद 29 और 30 मई को भी तापमान 45 डिग्री तक पहुंचा। पिछले दस दिनों में पिछले दो दिन ऐसे रहे, जिसमें गर्म हवा के मिजाज में थोड़ी राहत के साथ तरावट महसूस की जा रही थी। लेकिन प्रचंड गर्मी का असर बरकरार था।

You might also like
Leave a comment